
रांची। पिठोरिया-पतरातू मार्ग पर राड़़हा पुल के समीप शुक्रवार को सुबह 9 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक टैंकर संख्या (एनएल 01एजी-4709) तेज गति और चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पलट गया। अनियंत्रित टैंकर ने एक ओटो (जेएच01एफ- 2817) और एक बाइक (जेएच01एएस 2278) को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति और ओटो चालक व 4 सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो और बाइक दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों और पिठोरिया पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायलों में मदनपुर निवासी शमशेर आलम के पुत्र अशफाक अंसारी (35 वर्ष) की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका भांजा शमशाद अंसारी उर्फ रोजन का इलाज कांके ब्लॉक चौक स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ऑटो चालक सहित चार यात्रियों का इलाज रिम्स में चल रहा है। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
मृतक अशफाक अंसारी के छोटे भाई इम्तियाज अंसारी के फर्द बयान के अनुसार उसका भाई और भांजा अपने निजी कार्य से राड़हा पंचायत के मुखिया से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। उसके बयान के आधार पर पिठोरिया थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार अशफाक शादी शुदा युवक था। जीवन यापन के लिए पेंटिंग का काम करता था। उसके चार छोटे छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 12 वर्ष और सबसे छोटा बेटा 6 माह का है।
मुखिया राजकिशोर मुंडा ने मृतक के आश्रृतों को कांके सीओ से पारिवारिक लाभ योजना के तहत तत्काल मुआवजा राशि की भुगतान करने का आग्रह किया है। पिठोरिया थाना प्रभारी गौतम रॉय से दुर्घटना के संबंध में मृतक अशफाक अंसारी के भाई इम्तियाज अंसारी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj