शिक्षकों के MACP पर विभाग ने दिया दो टूक जवाब, जब तक …

झारखंड
Spread the love

  • देरी से खुद को छला महसूस कर रहे राज्य भर के शिक्षक, आक्रोशित

रांची। शिक्षकों के MACP पर हुई अंतरविभागीय बैठक में लिए गए निर्णय को अब एक माह बीतने को आए हैं। अब तक इससे संबंधित फाइल नहीं भेजी गई है। शिक्षकों के बार-बार पूछने पर विभाग ने दो टूक जवाब भी दे दिया है। अब MACP में देरी होने से शिक्षक आक्रोशित हैं। वे खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं।

जानकारी हो कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की तीन सूत्री मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष 5 अगस्त, 2024 से आंदोलन किया था। इसमें संघ के 13 सदस्‍य आमरण अनशन पर बैठे थे। हजारों की संख्या में शिक्षक अनशन स्थल पर प्रतिदिन डटे थे।

राज्य सरकार की ओर से खिजरी विधायक राजेश कच्छप और शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंद किशोर 7 अगस्त को आंदोलन स्‍थल पर पहुंचे थे। शिक्षा सचिव के लिखित आश्वासन के बाद अनशन को स्थगित किया गया था।

इसके बाद 16 अगस्त को अंतरविभागीय बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा 25 अगस्त तक शिक्षकों को MACP देने संबंधी संचिका बना कर भेजी जाएगी।

संघ की मानें तो अब शिक्षा सचिव का कहना है कि‍ विभाग ने MACP का आकलन कर लिया है। जब तक मुख्यमंत्री का इशारा नहीं होगा, तब तक फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा सकती है।

संघ के अध्यक्ष अनूप केशरी, महासचिव राममूर्ति ठाकुर,  मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, सलाहकार सुनील कुमार, उतिल यादव धीरज कुमार, उपाध्यक्ष हरेकृष्ण चौधरी, बाल्मिकी कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, अजय ज्ञानी, प्रभात कुमार, अजय कुमार, सलीम सहाय, सुधीर दुबे, अमरेश सिंह, सुनील दुबे, विनोद राम, प्रवीण कुमार, रामचंद्र खेरवार, मणि उरांव, संजय कंडुलना सहित सभी जिले के अध्यक्ष सचिव और आदि ने स्पष्ट कहा कि‍ शिक्षक आक्रोशित हैं। बस इशारे की देरी है। सभी रांची कुच करेंगे।

ऐसे में शिक्षक मुख्यमंत्री की ओर आशा भरी निगाह से देख रहे हैं। उनका कहना है कि संघ मुख्यमंत्री के ससमय इशारे पर नजर बनाए हुए है। नकारात्मक इशारे हुए तो शीघ्र स्थगित आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj