- स्वच्छ भारत अभियान ने पूरे देश में जनांदोलन का रूप ले लिया है : डॉ हीरेन्द्र बिरुआ
- महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का देखा गया सपना अब साकार होने लगा है : डॉ ब्रजेश
रांची। आरयू की एनएसएस इकाई, माई भारत एवं रिम्स के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसके अंतर्गत स्वच्छता शपथ दिलाई गई। साफ सफाई करने के साथ जागरुकता रैली का आयोजन रिम्स परिसर में किया गया। इसकी अध्यक्षता रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन्द्र बिरुआ ने की। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर इसका आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रिम्स अधीक्षक ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने अब पूरे देश में जनांदोलन का रूप ले लिया है। वर्ष, 2014 से स्वच्छ भारत अभियान शुभारंभ किया गया था। आज सभी के सामूहिक प्रयास से स्वच्छ वातावरण दिखने लगा है।
इस अवसर पर आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा देखा गया स्वच्छ भारत अभियान का सपना अब साकार होने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया स्वच्छ भारत अभियान के संदेश ने आम नागरिकों के अंदर उत्तरदायित्व की एक अनुभूति जगा दी है।
इस अवसर पर रिम्स के आयुष्मान भारत के नोडल पदाधिकारी डॉ राकेश रंजन सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से ही सम्पूर्ण स्वच्छता लाया जा सकता है।
रिम्स के मुख्य ओपीडी पंजीकरण परिसर से स्वच्छता जागरुकता रैली का शुभारंभ किया गया। यह रिम्स परिसर होते हुए एकेडमिक बिल्डिंग परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक ‘रांची की ब्यूटी- हम सभी की ड्यूटी, हमारा शहर साफ हों- इसमें हमारा साथ हों, एनएसएस ने ठाना है- भारत को स्वच्छ बनाना है, स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता, झारखंड एवं भारत सरकार ने ठाना है – स्वच्छ भारत बनाना है, सुंदर रांची- स्वच्छ रांची’ आदि नारे लगा रहे थे।
कार्यक्रम में उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, आयुष्मान भारत की काउंसलर श्रीमती रंजना सिन्हा, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ चंचल लकड़ा, डॉ हैप्पी भाटिया, डॉ अमित कुमार ने भी विचार रखें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स क्रमशः दिवाकर, रिकेश, पुरुषोत्तम, स्वरा, अन्वेषा, लक्ष्मी, अजहर, कनिष्क, अमित, सचिन, खुशी, खुशनुमा, नवीन, उज्ज्वल आदि का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj