रांची। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिवस पर रांची के अपर बाजार स्थित नागरमल मोदी सेवा सदन में 6 बच्चों का जन्म हुआ। सेवा सदन परिवार की ओर से इन शिशुओं के माता, पिता का विशेष अभिनंदन किया गया। उपहार स्वरूप रामचरित मानस, टीका सहित प्रत्येक दम्पत्ति को भेंट दी गई।
सेवा सदन की उपाध्यक्षा श्रीमती रेखा जैन, वरिष्ठ चिकित्सक श्रीमती अंजु कुमार एवं चिकित्सक श्रीमती क्षमा टिबड़ेवाल ने अभिनंदन पत्र व उपहार देते हुए मंगल कामना की। यह शिशु आजीवन इस पुनीत दिवस को स्पंदित करे। परिवार एवं राष्ट्र के लिए गौरव हो।
इस शिशु के प्रत्येक जन्म दिवस के उत्सव पर पूरे परिवार को आज के सनातन पुनर्जागरण उत्सव की स्मृति बनी रहे, इसके लिए सेवा सदन द्वारा प्रत्येक को राम चरित मानस, टीका सहित एक प्रतीक प्रदान की गई।
सदन के अध्यक्ष अरूण कुमार छावछरिया, मानद सचिव आशीष मोदी ने सभी शिशुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।