ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी क्षेत्र कार्य के लिए गए ठेठईटांगर

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय के ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी क्षेत्र कार्य के लिए सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड रवाना हुए। 32 विद्यार्थि‍यों के साथ 2 प्रशिक्षक भी गए हैं।

प्रशिक्षक के रूप में विभाग के शिक्षक प्रो शिरीन गुल और डॉ अटल पांडेय गए हैं। वे विद्यार्थि‍यों को शोध करने के तरीके, तकनीक, विधि‍ एवं क्षेत्र कार्य से संबंधित विषयों पर उनका मार्गदर्शन करेंगे।

विभाग के निदेशक डॉ दिनेश उरांव और समन्वय डॉ एस.जे. मिंज ने छात्र-छात्राओं को क्षेत्र कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

डॉ अटल पांडेय ने बताया कि ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम में क्षेत्र कार्य का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। क्षेत्र कार्य इस पाठ्यक्रम की आत्मा होती है। छात्र जब खुद से क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत को जानते हैं, तब वे वहां के विकास और समस्या को देखकर गांवों के विकास के लिए प्रेरित होते हैं। उनका जुड़ाव ग्रामीणों से होता है।

विभाग की शिक्षिका प्रो शिरीन गुल ने बताया कि ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम में सेमेस्टर 2 और सेमेस्टर 3 में क्षेत्र कार्य करना अनिवार्य होता है। यह क्षेत्र कार्य 9 दिनों का है। इसमें शामिल विद्यार्थी ठेठईटांगर प्रखंड की गुटबहार पंचायत में रहकर विभिन्न गांवों में घूमेंगे। वहां की शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक, महिला, सांस्कृतिक, सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूह, बाल विवाह, डायन प्रथा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एकत्र करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj