स्टार हेल्थ और पॉलिसीबाजार ने लॉन्च किया ‘सुपर स्टार’

झारखंड
Spread the love

  • 5 साल की अवधि वाली एक दीर्घकालिक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी

रांची। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस और पॉलिसीबाजार ने ‘सुपर स्टार’ लॉन्च किया। यह पर्सनलाइज्ड दीर्घकालिक हेल्थ इंश्योरेंस योजना ग्राहक-केंद्रित है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहक मूल्य प्रदान करना है। पॉलिसीधारकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे डिज़ाइन किया गया है।

यह इंडिविजुअल और परिवार के लिए 5 साल की लंबी अवधि की पॉलिसी है। सुपर स्टार एक डिजिटल-ओनली उत्पाद है। पॉलिसीबाजार वेबसाइट और स्टार हेल्थ के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।

प्रोडक्ट लॉन्च पर पीबी फिनटेक के ज्‍वाइंट ग्रुप के सीईओ सरबवीर सिंह ने कहा, ‘स्वास्थ्य सेवा की लागत बढ़ने के साथ, लचीले, व्यापक स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता पहले कभी इतनी महत्वपूर्ण नहीं रही थी। सुपर स्टार ग्राहकों को उनके साथ बढ़ने वाले कवरेज को चुनने की अनुमति देकर उस मांग को पूरा करता है, जिससे यह उद्योग का गेम चेंजर बन जाता है।’

सुपर स्टार प्लान में 5 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक के कई बीमा राशि विकल्प हैं। साथ ही, असीमित एसआई विकल्प भी है। इससे ग्राहक अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त प्लान चुन सकते हैं। सुपर स्टार प्लान भारत के स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है, जो वहनीयता और व्यापक सुरक्षा के बीच की खाई को पाटता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj