सरला बिरला विश्वविद्यालय को मिली चेस टूर्नामेंट की मेजबानी

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज) ने वर्ष 2024-25 के चेस मेन ईस्ट जोन टूर्नामेंट की मेजबानी सरला बिरला विश्वविद्यालय को सौंपने की घोषणा की है। इस आशय का पत्र यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के संयुक्त सचिव डॉ. बलजीत सिंह सेखों ने एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को प्रेषित किया है।

इस संदर्भ में अपने वक्तव्य में प्रो. पाठक ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी।

विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, प्रदीप वर्मा, प्रभारी कुलपति प्रो. एस.बी. डांडीन और कुलसचिव प्रो. वी.के. सिंह ने विवि को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj