बिहार ले जायी जा रही शराब की बोतलें आरपीएफ ने स्टेशन पर की जब्‍त

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान जारी है। इस क्रम में 7 सितंबर, 2024 को टाटीसिल्वे स्टेशन पर आरपीएफ फ्लाइंग टीम और रांची पोस्ट के आरपीएफ स्टाफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति‍ को बड़े आकार के पिट्ठू बैग के साथ बैठा देखा। जब उससे भारी सामान के बारे में पूछा गया, तब वह हड़बड़ा गया।

संदेह होने पर उसके पिट्ठू बैग की जांच की गई तो ट्रॉली बैग में कुछ विविध शराब की 12 बोतलें मिली। इसकी अनुमानित कीमत 8,400 रुपये पाई गई। पूछने पर उसने अपना नाम अभिराज कुमार (उम्र 20 वर्ष पता-चुटिया, केसरी बागान, रांची) बताया।

उसने बताया कि सभी शराब की बोतलें रांची से खरीदी थीं। ट्रेन से बिहार में ऊंची कीमत पर बेचने जा रहे थे। बाद में शराब की बोतलों को एएसआई पीआर प्रजापति ने उपलब्ध गवाह की उपस्थिति में मौके पर ही जब्त कि‍या। व्यक्ति सहित शराब कि बोतलों को आबकारी विभाग, रांची को सुपुर्द किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj