रांची। रिलेशंस ने ‘जीना इसी का नाम है’ कार्यक्रम के तहत मशहूर डांस कोरियोग्राफर अलिशा सिंह को कडरू स्थित अलिसा डांस स्टूडियो में सम्मानित किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सह रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने उन्हें पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अलिशा डांस स्टूडियो की निर्देशिका प्रियंका सिंह, जोहर फर्मासियुटिकल के अमित कुमार और आशा मीडिया के जय श्रीवास्तव उपस्थित थे।
रांची की बेटी अलिशा सिंह को लोग रांची की राजकुमारी के नाम से जानते हैं। आज भारतीय नृत्य जगत का एक प्रमुख चेहरा है। एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में वह रांची आई है।
ज्ञात है कि अलिशा बूगी वूगी रियलिटी शो की विनर रह चुकी है। साथ ही, झलक दिखला जा में उप विजेता और दिल दोस्ती डांस सहित अन्य कई रियलिटी शो में भाग ले चुकी है।
अलिशा ने सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी सहित कई फिल्मी सितारों के लिए डांस कोरियोग्राफी कर चुकी है। वर्ल्ड कप मैच में भारत और पाकिस्तान के मैच की ओपनिंग सेरेमनी को कोरियोग्राफ किया।
अलिशा का सपना रांची में एक भव्य डांस फेस्टिवल का आयोजन करना है, जिसमें भारत के हर राज्य से नर्तक आए। अपना लोक नृत्य प्रस्तुत करें। उन्होंने इसके लिए कई योजनाएं बनाई है। वह अलिशा डांस स्टूडियो के माध्यम से इसकी तैयारी में जुटी हुई है।
फिलहाल, अलिशा मुंबई में अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उनके कुछ म्यूजिक वीडियो एलबम जल्द रिलीज़ होने वाली है। उनकी दिली इच्छा है कि रांची में भी कलाकारों के लिए कुछ ऐसा किया जाए, ताकि उनके शहर की संस्कृति और कला को एक नया आयाम मिल सके। इस अवसर पर संस्था के कई बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj