सीसीएल में दिनकर जन्मोत्सव पर ‘रश्मिरथी पर्व’ का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • दिनकर साहित्य की प्रदर्शनी भी लगायी गयी

रांची। सीसीएल में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के 50वें पुण्य स्मृति वर्ष पर 21 सितंबर को ‘रश्मिरथी पर्व’ मनाया गया। सीसीएल मुख्यालय के कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का उद्घाटन सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ किया। ‘दिनकर जन्मोत्सव’ एवं ‘हिंदी पखवाड़ा’ के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में निदेशक, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं समाज अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। 

सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह ने राष्ट्र कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के समरस समाज के निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आये हुए अन्य अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

मौके पर ‘समरस समाज के निर्माण में राष्ट्र कवि ‘दिनकर’ का योगदान’ विषय पर एक राष्ट्रीय सगोष्ठी आयोजित की गयी। लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स एवं वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स में दर्ज आईडिया, मुंबई के प्रमुख मुजीब खान के निर्देशन में खंडकाव्य ‘रश्मिरथी’ के नाटक का मंचन किया गया। ‘रश्मिरथी, तृतीय सर्ग, कृष्ण की चेतावनी’ विषय पर आधारित ‘सामूहिक सस्वर पाठ’ भी हुआ।

अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने भी ‘दिनकर’ की शान में अपने विचार प्रकट किए। इस आयोजन के तहत दिनकर साहित्य की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी।

इस आयोजन में ‘रश्मिरथी’ पर्व के संयोजक राष्ट्र कवि ‘दिनकर’ के सुपौत्र ऋत्विक उदयन, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ स्मृति न्यास, दिल्ली के अध्यक्ष नीरज कुमार के साथ अन्य विद्वान साहित्य प्रेमियों ने ‘दिनकर’ की कृतियों एवं उनकी जीवनी के बारे में विस्तार से बताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *