रांची विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर कल

झारखंड
Spread the love

  • दीक्षांत मंडप में हो रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे कुलपति

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर का आयोजन 10 सितंबर, 2024 को आरयू के दीक्षांत मंडप में सुबह 9 बजे से होगा। कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा इसकी अध्यक्षता करेंगे। उक्त शिविर में रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा एवं खूंटी से एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक भाग लेंगे।

आर यू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि उक्त चयन शिविर में से एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों का चयन राज्य स्तरीय परेड शिविर के लिए किया जाएगा। परेड चयन शिविर में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का परेड, साक्षात्कार, नृत्य संगीत आदि का मूल्यांकन कर उनका चयन किया जाएगा। कुल 30 स्वयंसेवक (15 पुरुष एवं 15 महिला) का चयन राज्य स्तरीय परेड शिविर के लिए किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj