रांची समर्पण शाखा ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने मंगलवार को बरियातु स्थित ओल्ड एज होम, डीएवी नंदराज स्कूल परिसर में नेत्र चेकअप कैंप लगाया। कैंप शार्प आई हॉस्पिटल के सौजन्य लगा यह शिविर दोपहर 1.30 बजे से शाम 5 बजे तक चला।

शिविर में 30 से अधिक बुजुर्गों का नि:शुल्क आई चेकअप किया गया। उनके बीच फल का भी वितरण किया गया। शिविर के आयोजन के लिए स्वास्थ्य प्रभारी कोमल झुनझुनवाला, संयोजिका आशा सर्राफ ने पूरी तैयारी की थी।

मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि कार्यक्रम में आशा संथालिया, आशा सर्राफ, कोमल पोद्दार, हेमा पोद्दार, कविता जलान, पायल जैन, पूजा जैन, दीपिका मोतीका, कृष्णा अग्रवाल उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj