Ranchi: राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद ने मात्र एक मत से जीता सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का चुनाव

Uncategorized
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आयी है, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने इस पद के लिए हुए मतदान में एक मात्र वोट से सामाजिक कार्यकर्ता इबरार अहमद को हराया। बता दें कि, सुन्नी वक्फ बोर्ड की बुधवार को हज हाउस परिसर स्थित सभागार में मतदान और मतगणना करायी गयी थी।

कल्याण विभाग के विशेष सचिव सुधीर बाड़ा ने विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। वे वक्फ बोर्ड के दूसरे अध्यक्ष बने हैं। लगभग 11 सालों से इस बोर्ड का गठन नहीं हो पाया था। वर्ष 2008 से 2013 तक हाजी फहीम इसके अध्यक्ष थे।

अहमद के अध्यक्ष बनने की अधिसूचना झारखंड सरकार की ओर से जल्द जारी कर दी जायेगी। विभागीय अधिकारी ने कहा कि सप्ताह दिनों के अंदर इसे जारी कर दी जायेगी।

उधर श्री अहमद ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के कुछ ही दिनों के बाद कमेटी के सदस्यों की बैठक होगी, जिसमें आगे की रूपरेखा तय की जायेगी।

सरफराज अहमद ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। क्योंकि अकेले से यह काम नहीं होनेवाला है। इसमें सभी सदस्यों के सहयोग व उनकी सहभागिता की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा सांसद होने के बावजूद अधिकतर समय अपने क्षेत्र में गुजारता हूं। इसलिए दोहरी जिम्मेवारी मिलने के बाद भी इस पद के साथ न्याय करूंगा। उन्होंने कहा कि शुरू से हमारी कार्यशैली अलग रही है। वक्फ की संपत्ति को सूचीबद्ध करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

इसके लिए बिहार से बहुत सारे कागजात को भी मंगाना है। इसके अलावा कार्यालय को व्यवस्थित करने से लेकर वक्फ की संपत्ति की सुरक्षा करने से लेकर अन्य कार्य किया जाना है।

पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता इबरार अहमद, मौलाना तहजीबुल हसन रिजवी, आंदोलनकारी सदस्य फैजी, बार काउंसिल के सदस्य कलाम रशीदी, शकील अख्तर, सरकार के संयुक्त सचिव आसिफ हसन व महबूब आलम।