रांची। सीसीएल के दरभंगा हाउस स्थित नये भवन के सभागार में निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक 24 सितंबर को हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए निदेशक (कार्मिक) ने कहा कि यह राजभाषा की बैठक ही नहीं है, अपितु हमारे कार्य का ही एक महत्वपूर्ण भाग है। राजभाषा कार्यान्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभागों के राजभाषा कार्यान्वयन में प्रगतिशील दृष्टिकोण होनी चाहिए। राजभाषा विभाग से कहा कि जिन विभागों को हिन्दी में काम करने में दिक्कत आ रही है, उन्हें सहयोग करें।
महाप्रबंधक (का./राजभाषा) संजय कुमार ठाकुर ने राजभाषा विभाग द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। राजभाषा संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया।
बैठक में मूल रूप से हिन्दी में पत्राचार, टिप्पण आलेखन व अन्य कार्यालयीन कार्य इत्यादि पर विस्तार से चर्चा हुई।
राजभाषा में विगत तिमाही में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तकनीकी : सुरक्षा एवं बचाव विभाग, गैर तकनीकी : मानव संसाधन विभाग एवं कुजू क्षेत्र को चल शील्ड द्वारा पुरस्कृत किया गया।
बैठक का संचालन महाप्रबंधक (राजभाषा) संजय कुमार ठाकुर और धन्यवाद महाप्रबन्धक (खनन) एसआर तालंकार ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक एवं राजभाषा नोडल अधिकारी सहित सीसीएल के क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj