पुरश्री ने स्वर्ण जयंती समारोह मनाया, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी हुए

झारखंड
Spread the love

रांची। पांच दशक पूरे होने पर पुरश्री ने स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन रांची जिमखाना क्‍लब में किया। इस अवसर पर टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया गया। संस्थान के पांच दशकों की यात्रा को याद किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, संस्थान के सदस्यों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और संस्थान के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में पुरश्री द्वारा किए गए कार्यों की झलक भी प्रस्तुत कि‍या।

मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा संथोलिया ने कहा कि पुरश्री ने पिछले 50 वर्षों में समाजसेवा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की। विशिष्ट अतिथि महेश पोद्दार और अजय मारु ने संस्था के सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ाते हुए अपना आशीर्वाद दिया।

संस्थान के अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका जालान ने स्वागत करते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। समारोह के दौरान पुरश्री ने अपने सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किए गए सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थान के पुराने अध्यक्ष को भी विशेष सम्मानित किया।

इस मौके पर सचिव रश्मि कनोई ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए यह संस्था काम कर रहा है। शिक्षा स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सहायता और संसाधन उपलब्ध कराया है।

इस अवसर पर अध्‍यक्ष प्रियंका जालान, कोषाध्‍यक्ष सरिता मोदी, प्रबंधक मनीषा बुधिया, वरीय सदस्‍य उषा जालान, मंजू गुप्ता, सुषमा साहू, सुधा लिल्‍हा, अंजू पोद्दार, रमा मित्तल और समिति के सदस्य मोनिका जालान, प्रिया पोद्दार, श्रद्धा शाह, अरुणा बथवाल, राम पोद्दार, किरण तुलस्यान, श्वेता खिरवाल, संगीता बथवाल, राधा ड्रोलिया मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj