राष्ट्रपति कल आ रही रांची, दो दिनों के लिए बदली शहर की ट्रैफिक, देखें यहां

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय यात्रा पर 19 सितंबर को रांची आ रही है। दो दिनों के दौरान वह विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके मद्देनजर रांची शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

19 सितंबर की यातायात व्यवस्था

  • रांची में शाम 5 बजे से शाम 8:30 बजे तक सभी बड़ी/छोटी मालवाहक वाहनों / बसों / सवारी वाहनों का प्रवेश/परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।
  • रातु/काठीटांड की ओर जाने वाले सभी वाहन शहर से कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं।
  • एच.ई.सी. गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, सूचना भवन चौक तक के मार्ग का उपयोग शाम 5 बजे से 8.30 बजे तक कम से कम करें।
  • आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायर्वट और रोका जा जा सकता है।

20 सितंबर की यातायात व्यवस्था

  • रांची शहर में सुबह 8 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी/छोटी मालवाहक वाहनों / बसों / सवारी वाहनों का प्रवेश / परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।
  • सुबह 9 बजे से 12 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल और कडरू पुल से मेकॉन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।
  • दुर्गा सोरेन चौक से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़ी बाहनों/ बसों / सवारी वाहनों का प्रवेश/परिचालन गर्जित रहेगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों एवं आकस्मिक वाहनों को छोड़वार।
  • सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड होते हुए जैप-1 कमांडेंट आवास चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश/परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोडकर।
  • जमशेदपुर / बुंडू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिलवे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।
  • रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिलवे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगी। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।
  • खरसीदाग ओपी एवं सदावहार चौक के बीच बड़ी वाहनों / बसों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश/परिचालन वर्जित रहेगा।
  • आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और रोका जा सकता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *