हेमन्त सरकार को बदलने का मन बना चुकी है जनता : बाबूलाल मरांडी

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • साईकल वितरण योजना में 40 प्रतिशत तक की कमीशनखोरी हो रही है
  • परिवर्तन यात्रा में अब तक 17 लाख से भी ज्यादा लोगों की भागीदारी रही

रांची। झारखंड भाजपा की परिवर्तन यात्रा आशा और उम्मीद से ज्यादा सफल रही। इसकी शुरुआत 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संताल परगना प्रमंडल से की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर को और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हज़ारीबाग़ प्रमंडल के इटखोरी व पलामू के भवनाथपुर स्थित वंशीधर मंदिर से प्रारंभ की थी। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के खूंटी जिले के अमरेश्वर धाम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी शुरुआत 23 सितंबर को की थी। यह यात्रा अब तक राज्य के 24 जिलों, 74 विधानसभा, 202 प्रखंड की 4500 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी है। उक्‍त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 29 सितंबर को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कही।

बारिश के बावजूद यात्रा में शामिल

श्री मरांडी ने कहा कि अधिक बारिश के बावजूद भी जिस तादात में लोगों की भागीदारी इस यात्रा में रही, वह अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य की जनता को इंडी गठबंधन सरकार की झूठ और ठग के खिलाफ जागरुक करना था। भाजपा अपने उद्देश्य में सफल रही। अब तक 16 से 17 लाख लोग इस यात्रा में शामिल हुए।

हेमन्त सरकार जनता को ठगी है

श्री मरांडी ने हेमन्त सरकार के पांच साल के कार्यकाल पर प्रहार किया। कहा कि यह सरकार पांच वर्षों तक राज्य की भोली भाली जनता को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम की है। अब जब चुनाव सामने है, तब भी जनता को ठगने के लिए दाने डाल रही है। हालांकि जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि‍ यात्रा के दौरान लोगों ने कहा कि वे हेमन्त सोरेन के चाल और चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं। जो व्यक्ति अपने पिता की कसम खाकर भी अपने वादे पूरे नहीं करता है, उससे विकास की उम्मीद करना ही बेमानी है।

लूटने का काम की है सरकार

श्री मरांडी ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार किसी भी काम को ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ नहीं करती है। सरकार ने पांच वर्षों तक राज्य की खनिज संपदा कोयला, बालू, पत्थर को दलाल और बिचौलियों के साथ मिलकर लूटने का काम की है। इस सरकार में सीएनटी और एसपीटी कानून का सबसे ज्यादा उल्‍लंघन हुआ है। आदिवासी जमीन का सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा हुआ है। सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा गया। कोलकाता से जमीन की फर्जी कागज बनाकर उसे बेचा गया। प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि साईकल वितरण योजना में स्कूली बच्चों को घटिया किस्म की साईकल दी जा रही है। सुनने में तो यहां तक आ रहा है कि इस योजना के 40 प्रतिशत तक की कमीशनखोरी हो रही है।

शराब दुकानें मां-बहनों को दी जाए

श्री मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की गलतियों को उजागर करने पर मुझपर केस कर दिया जाता है। अब तक आधा दर्जन से ऊपर केस मेरे ऊपर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने शराब घोटाले के बारे में जो कहा था, वही हुआ। राज्य में फिर से शराब घोटाले की पटकथा लिखी जा रही है। टेंडर निकालकर उसे रद्द किया गया है। पसंदीदा ठेकेदार को टेंडर देने के लिए यह किया गगया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य की 26 प्रतिशत शराब दुकान सड़क किनारे हड़िया दारू बेचने वाली आदिवासी माता और बहनों को दिया जाए ताकि, वे अपनी गुजर बसर कर सके।

हजारीबाग में समापन 2 अक्‍टूबर को

श्री मरांडी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हज़ारीबाग़ में करेंगे। उन्‍होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के क्रम में इस बात का आभास हुआ है कि राज्य की जनता वर्तमान हेमन्त सोरेन सरकार के झूठ, ठग और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। इसे बदलने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्‍ता राफिया नाज भी मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj