स्‍कूल में एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। एस.एस. हाई स्कूल, चिल्दाग, गोनदली, पोखर, अंनगडा के सभागार में एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 13 सितंबर को किया गया। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ।

इसमें डिस्ट्रिक्ट लीगल अथॉरिटी सर्विसेज से पंचानन सिंह, एक्सपर्ट मीडियेटर, सेव लाइफ ऑर्गेनाइजेशन अतुल गेरा, पर्यावरणविद् आशीष शीतल मुंडा और सामाजिक कार्यकर्ता, ड्रग्स कंट्रोल बोर्ड के सहायक निदेशक राम कुमार झा, सीआईडी की ओर से रिजवान अंसारी, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, पीएलवी श्रीमती बेबी देवी, स्कूल की प्राचार्य संगीता कुमारी रवि के साथ स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

नुक्कड़ नाटक शमसुद्दीन अंसारी और उसकी टीम ने प्रस्तुत किया, जिसमें नशा से होने वाले पारिवारिक और सामाजिक कुरीतियों के बारे में प्रस्तुति किया गया। पंचानन सिंह ने बच्चों को नशा से होने वाली बुराई और परिवार के बारे में विस्तार से अपनी बातों को रखा। अतुल गेरा ने ड्रग्स को एक साइलेंट आतंकवाद के रूप में जोड़कर बच्चों को बताया। राजकुमार झा ने दवाइयां में लगने वाले निशानों के बारे में बताया कि जिसमें लाल निशान रहता हो उसे बिना डॉक्टर के पर्ची के लेना खतरनाक है।

मनोहर मंजुल ने एमसी के कार्यों के बारे में बताया साथी उन्होंने बच्चों को टोल फ्री नंबर की मेहता के बारे में बताया। रिजवान ने सीआईडी के काम को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन आशीष शीतल और संगीता कुमारी रवि ने धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *