दिल्ली के कनॉट प्लेस में बना नया झारखंड भवन, सीएम ने किया उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

रांची। देश की राजधानी दिल्‍ली से देश के विभिन्न प्रदेशों, केंद्र शासित प्रदेशों, आदि का क्रियान्वयन किया जाता है। दिल्ली का मुख्य केंद्र बिंदु कनॉट प्लेस है, जिसको ब्रिटिश राज के समय से ही देश का दिल कहा जाता है। झारखंड सरकार की पहल थी कि इस स्थान पर झारखंड का अपना अस्तित्व, कार्यालय या उपलब्धता रहे।

विदित हो कि पहले से झारखंड सरकार का भवन दिल्ली के बसंत विहार में स्थित है। कनॉट प्लेस केंद्र होने के कारण सबसे लोकप्रिय माना जाता है। जहां पर आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने न्यू झारखंड भवन का उद्घाटन किया। बंगला साहिब रोड स्थित नए भवन का निर्माण भवन निर्माण विभाग, झारखंड सरकार ने किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन बहुत दिनों से प्रतीक्षारत था। आज इसका उद्घाटन हमारे लिए गौरवान्वित होने की बात है। हमारी इस नई इमारत में नई अत्याधुनिक जिम, डाइनिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्किंग की विशिष्ट सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इमारत विशिष्ट तकनीक से सुसज्जित है, जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग और एनर्जी एफिशिएंसी का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

कनॉट प्लेस में स्थित होना और रेलवे, बस स्टॉप, मेट्रो, हॉस्पिटल आदि से नजदीकी इसे और भी प्रभावशाली बनाती है। इसके शुरू होने से झारखंड के निवासियों के लिए आसानी रहेगी। यह इमारत भविष्य में झारखंड सरकार और उसके प्रयासों का देश की राजधानी में एक प्रतिबिंब प्रस्तुत करेगी।

इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री रामदास सोरेन, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री इरफ़ान अंसारी, मंत्री श्रीमती बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक उमाशंकर अकेला, कालीचरण मुंडा सांसद लोकसभा, श्रीमती महुआ मांझी सांसद राज्यसभा, धीरज साहू भूतपूर्व राज्यसभा सदस्य, सुबोधकांत सहाय भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

इसके अतिरिक्‍त मुख्य सचिव एल खियांग्ते, केंद्रीय सचिव श्रीमती अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव\मुख्य स्थानिक आयुक्त अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सलाहकार विमल घोष, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार, झारखंड सरकार के सचिव मनोज कुमार, भवन निर्माण सचिव अरवा राजकमल, मुख्य प्रशासिक पदाधिकारी झारखंड भवन शहंशाह अली खान आदि विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में झारखंड के लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति भी की गई। उरांव आदिवासी नृत्य, मुंडा आदिवासी नृत्य, हो आदिवासी नृत्य, संथाली आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj