- विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा बहुमूल्य योगदान दें : कुलपति
रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के 55वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने 24 सितंबर को झंडोत्तोलन कर किया। इसके बाद गुब्बारों को उड़ाकर सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि मानविकी संकायाध्यक्ष डॉक्टर अर्चना दुबे, विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, कुलानुशासक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, रांची विश्वविद्यालय की ओएसडी डॉ स्मृति सिंह थे।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए युवा संगोष्ठी का आयोजन आर्यभट्ट सभागार में किया गया। संगोष्ठी की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य के गीत से किया गया।
डॉ अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामाजिक कार्य करती है। कार्यकर्ता सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहते हैं। डॉ अर्चना दुबे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा बहुमूल्य योगदान दें। वर्ष, 2047 का देश विकसित भारत के रूप में दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि आरयू के 10,200 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक हैं, जो हमेशा सक्रिय रहते हैं।
स्थापना दिवस सम्मान समारोह में रांची विमेंस कॉलेज की डॉ कुमारी उर्वशी को उनके प्रोग्राम ऑफिसर के तौर पर पांच वर्षों के उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। रांची विमेंस कॉलेज की डॉ कुमारी भारती सिंह, निर्मला कॉलेज रांची की डॉ सुषमा किरण एक्का, आरटीसी बीएड कॉलेज की डॉ निकू कुमारी, जवाहर विद्या मंदिर के शशांक कुमार सिन्हा, समर्पणदीप बीएड कॉलेज के डॉ आनंद कुमार भगत, हिंदी विभाग विश्वविद्यालय की डॉ कुमुद मेहता को भी सम्मानित किया गया।
कार्यकर्ता स्मिता चंदा, सुप्रिया झा, सुप्रिया कुमारी, अनीशा, अमांशि प्रिया, प्रीति कुमारी, आर्या एसएन मिंज, कामिनी केशरी, सौरभ दीप, बॉबी कुमार, कुमार शौर्य खलखो, शिवम कुमार को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय छात्र सांसद महोत्सव, 2024 नई दिल्ली जाने वाले दो कार्यकर्ताओं आकाश कुमार और आयशा फातिमा को भी सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशाखा कुमारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। गोस्सनर कॉलेज ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विमेंस कॉलेज के द्वारा ग्रुप डांस और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। डोरंडा कॉलेज के द्वारा छठ पूजा का अद्भुत मंचन किया गया। इसके अलावा संस्कृत विभाग के छात्र के द्वारा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। योगदा कॉलेज, आरटीसी, डोरंडा कॉलेज के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
रांची विश्वविद्यालय के कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक रविवार को 2 वर्षों से मुस्कान क्लासेस चलाए जा रहे हैं। इन 120 कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक द्वारा सम्मानित किया गया।
रांची विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ ब्रजेश कुमार ने स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस के टीम लीडर्स आस्था दीप, अतुल कुमार, दिवाकर आनंद एवं दीक्षा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद कुलानुशासक डॉ मुकुन्द चंद्र मेहता ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स पुरषोत्तम, दीपक, नवीन, सुरभि, आकाश, रोहित, अंकित, अंगिता आदि का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj