राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शिक्षकों का किया सम्मान

अन्य राज्य देश
Spread the love

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शा. उ.मा. वि. पोंड (अभनपुर) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत गोष्ठी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस पर गीत, भाषण, शायरी, कविता के माध्यम से अपने विचार रखें। प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों ने सभी प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला और हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को श्रीफल और पेन भेंटकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीपिका माहेश्वरी, वरिष्ठ व्याख्याता सेवाराम वर्मा, बी.एल. दुबे, कृपा राम महेश्वरी, विष्णु राम साहू, सुरेश तारक, श्रीमती कल्पना सायतोड़े, कुमकुम झा, रामेश्वरी ध्रुव, टॉमिन साहू, मीनाक्षी वर्मा, मीनाक्षी दीक्षित, मीता राठिया, सावित्री यदु, एम. राजपूत, सुनीता ध्रुव, तुलेश्वरी ध्रुव, रामनारायण जांगड़े, घनश्याम चेलक, विमला यादव, पारसमणि तारक, राजकुमार ध्रुव, उपस्थित रहे। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के  कार्यक्रम अधिकारी विजय रत्नाकर ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *