कंगना रनौत के संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम खुद तोड़ रहे मस्जिद, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

हिमाचल प्रदेश। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद है। उनके संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम खुद मस्जिद तोड़ रहे हैं। शिमला में समुदाय ने मस्जिद के विवादित हिस्‍से को सील करने का आग्रह भी किया है।

बताते चलें कि शिमला में कथित अवैध मस्जिद के खिलाफ हिन्‍दू समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें लाखों की संख्‍या में लोग हिस्‍सा ले रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया था।

इसके खिलाफ शिमला व्यापार मंडल ने बंद का आयोजन किया था। दुकानें बंद कर दी गईं थी। व्यापारियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय तक मार्च किया।

विरोध प्रदर्शन के बीच मुस्लिम समुदाय स्वेच्छा से मंडी में एक मस्जिद के अवैध हिस्सों को तोड़ दिया। कंगना रनौत मंडी से भाजपा की सांसद हैं।

उधर, शिमला मस्जिद पैनल का कहना है कि अवैध पाए जाने पर हम अनधिकृत हिस्से को खुद ही नष्ट कर देंगे। हम शांति पसंद करते हैं। पैनल ने नागरिक निकाय से विवादित हिस्से को ‘सील’ करने का भी आग्रह किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *