एक्‍सपो उत्‍सव में कल मिडनाइट बाजार, देर रात तक ले सकेंगे आनंद

झारखंड
Spread the love

रांची। एक्सपो उत्सव में शनिवार को मिडनाइट बाजार का आयोजन किया गया है। इसमें रात 11 बजे तक लोगों को इंट्री मिलेगी। लोग देर रात तक खरीदारी और मनोरंजन का आनंद उठा सकेंगे।

मोरहाबादी में आयोजित एक्सपो उत्सव शुरू होने के बाद ही रांची के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां बच्चों को फनगोला एम्यूजमेंट पार्क बेहद पसंद आ रहा है। महिलाओं को बनारसी साड़ी, बॉलीवुड सूट और होम अप्लायंसेस जैसी वस्तुएं आकर्षित कर रही हैं। पुरुष के लिए ऑटोमोबाइल ज़ोन आकर्षण बना हुआ है। यहां मर्सिडीज, ऑडी, मारुति, बीएमडब्ल्यू जैसी चार पहिया वाहन और सुजुकी, ट्रायम्फ जैसे दो पहिया वाहनों का प्रदर्शन किया गया है।

इस बार एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय उत्पादों की भी धूम है। थाईलैंड के फुटवियर, ईरान के कालीन, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, बांग्लादेश की साड़ियां और कुर्तियां भी खरीददारों को पसंद आ रही हैं। तुर्की की प्रसिद्ध मिठाई बकलावा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हर दिन नई-नई प्रतियोगिताओं और शोज़ का आयोजन किया जा रहा है।

आज के फैशन शो में बेहतरीन मॉडलों ने रैंप पर उतरकर नये परिधान और आभूषणों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, डॉग शो में भी कई नई नस्लों के कुत्तों का प्रदर्शन हुआ, जिसे देखकर लोग रोमांचित हो गए। एक्सपो में हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है, जो इसे शहर का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय कंज्यूमर फेयर बना रहा है।

एक्सपो उत्सव 2024 में इस शनिवार की रात खास होगी, क्योंकि मिडनाइट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। रात 11 बजे तक एंट्री की अनुमति होगी, जिससे लोग देर रात तक खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे। मिडनाइट बाजार के साथ-साथ कई नए और रोमांचक इवेंट्स भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें वॉइस ऑफ एक्सपो और हेल्दी बेबी शो जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj