कांके और ओरमांझी प्रखंड में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में हुए कई कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत पिरामल फाऊंडेशन व कांके बीडीओ के तत्वावधान में कई कार्यक्रम 30 सितंबर को किए गए। केंद्र सरकार 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा जागरुकता अभियान चला रही है। इसके तहत पिरामल फाउंडेशन की क्लाइमेट एंड सस्टेनेबिलिटी टीम, पेयजल और स्वच्छता विभाग और जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से झारखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन कर रहे हैं। इसमें कांके और ओरमांझी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया।

बीडीओ ने कहा कि कचरा गांव की गलियों में या किसी अन्य स्थान पर जमा कर दिया जाता है या जला दिया जाता है। इस वर्ष, पिरामल फाउंडेशन के गांधी फ़ेलो ने इस समस्या को पहचाना और कचरे के सही निपटान के लिए एक विस्तृत योजना बनाई। इसके तहत मुस्कान एंटरप्राइज़ नामक संस्था, जो प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर प्रोसेस करती है, उसके साथ सहयोग स्थापित किया गया। गांधी फ़ेलो ने यह सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई कि कैसे कचरा संग्रहण वाहन कांके और ओरमांझी ब्लॉक के गांवों में संचालित हों। कचरे को सही तरीके से डंप यार्ड तक पहुंचाया जाए।

प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ विजय कुमार व पिरामल फाउंडेशन की टीम के सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद, बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर कचरा वाहन को रवाना किया।

इस कार्यक्रम के आयोजन में पिरामल फाउंडेशन के गांधी फ़ेलो सुजॉय दास, विकास कुमार, प्रज्ञा गार्गी, प्रियंका यादव, प्रद्युम्न मिश्रा, प्रस्तुति दत्ता और टीम लीडर कृति रानी, इस प्रयास में गाँव के मुखिया, जलसहिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, बाल विकास परियोजना, सहित सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj