- नशा उन्मूलन और डायन बिसाही के बारे में दी गई जानकारी
- चेतनमारी गांव में डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
रांची। डालसा, रांची की ओर से ओरमांझी प्रखंड की पालू पंचायत के चेतनमारी गांव में डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 4 सितंबर, 2024 को किया गया। इस अवसर पर एलएडीसीएस अधिवक्ता कविता कुमारी खाती, पीएलवी सम्पा दास, प्रीति पाल, शिला तिग्गा, किरण कुमारी, स्नेहलता दुबे एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।
एलएडीसीएस अधिवक्ता कविता खाती ने कहा कि नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है। नशा से इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशे के लिये समाज में शराब, गांजा, भांग, अफीम, जर्दा, गुटखा, तम्बाकू और ध्रूमपान (बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, चिलम) सहित चरस, स्मैक, कोकिन, ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक दवाओं और पदार्थो का उपयोग किया जा रहा है। इन जहरीले और नशीले पदार्थो के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि तो होती है।
जागरुकाता कार्यक्रम में कविता खाती ने जे.जे. एक्ट, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम और डायान बिसाही पर जानकारी दी। कही कि डायन बिसाही एक अंधविश्वास है। डायन बिसाही के नाम पर प्रताड़ित करना अपराध है।
पीएलवी सम्पा दास व प्रीति पाल ने सड़क दुर्घटना संबंधित कानून, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन प्राप्त करने के बारे में बताया। डालसा, रांची में इससे संबंधित आवेदन देने के लिए लोगों को कहा।
पीएलवी ने 28 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं। इससे समय व धन की बचत होगी।
डालसा के पीएलवी किरण कुमारी और शिला तिग्गा ने लोगों के बीच पम्पलेट, लिफलेट और कानूनी पुस्तिका का वितरण किया। निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। इसके अलावा झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj