झारखंड राज्य जिम्नास्टिक चैंपियनशिप आयोजित, विजेता पुरस्‍कृत

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। होटवार के खेलगांव स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में झारखंड राज्य जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन 15 सितंबर को किया गया। इसमें रांची, सेरसा चक्रधरपुर, जामताड़ा, दुमका, धनबाद, गिरि‍डीह, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, देवघर, डे वोर्डिंग, खेलगांव एवं गुमला की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार, डीआरडीए, रांची के डॉ रितुराज, झारखंड जिम्नास्टिक संघ की उपाध्यक्ष तुलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव दीपक कुमार, कार्यकारी सचिव राजीव कुमार, निर्णायक विकास गोप, हेमा कुमारी, नीलम, राजवीर उपस्थित थे।

चैंपियनशिप के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किए गया। उन्‍हें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिया गया। जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, डॉ रितुराज, राजीव कुमार, मिथिलेश कुमार एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

पदक विजेताओं में जसिता रंजन, वेद ठाकुर, अथर्व कुमार, आरोही प्रमाणिक, विधानी, वैष्णवी कुमारी, अल्फा मिस्टी, अंकन घोष, श्रेयांश चक्रवर्ती, अभिषेक बाउरी, अन्नपूर्णा बोस, मेघा वर्मा, मजूमदार, लेखा दत्त, प्रीतम घोष, श्रेयांश चक्रवर्ती, अंकन घोष, ईशानी भट्टाचार्य, अभिषेक गुड़िया, नयन कच्छप, सूरज बाऊरी, कर्म नायक, ओम कुमार नायक, आकाश बाऊरी, रूपेश कुमार, श्रेया मिश्रा, सृष्टि राज, पोखरेल कुमारी दृष्टि, श्रेया मिश्रा, चंदा कुमारी, दशमी कुमारी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj