Jharkhand : कल सुबह 8 नहीं, इतने बजे से बंद रहेगा इंटरनेट

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड (Jharkhand ) में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को होनी है। इसे लेकर राज्य में इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्देश राज्‍य सरकार ने दिया है। पहले दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया गया था। हालांकि 22 सितंबर को सेवा बंद करने की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

आम लोगों का कहना था कि 21 सितंबर को भी सुबह 8 बजे से इंटरनेट बंद करने को कहा गया था। हालांकि कई इलाकों में सुबह 6 बजे से बंद कर दिया गया था। पहले सेवा बंद हो जाने से लोग काफी परेशान थे। उन्‍हें अपने नेट में तकनीकी खराबी लगने लगी थी।

दूरसंचार कंपनियों की नई सूचना में कहा गया है कि झारखंड सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में रविवार यानी 22 सितंबर को सुबह 4 बजे से शाम 3.30 बजे तक इंटरनेट की सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इस लोग इंटरनेट संबंधी किसी भी सेवा का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *