रांची। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का आयोजन 4 सितंबर को ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम होगा। इसमें भाग लेने के लिए राज्य के पांच जिलों से महिलाएं आ रही है। उक्त कार्यकम के मद्देनजर रांची शहर के यातायात में परिवर्तन किया गया है।
यातायात पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मईया सम्मान योजना कार्यकम निर्धारित है। इसके मद्देनजर कार्यकम स्थल की ओर आने वाली सभी सड़को पर वाहनों का आवगमण अत्यधिक होगा। इसके मद्देनजर एसपी ने आम लोगों से अपील है कि वे रांची शहर रिंग रोड से जुड़ने वाली अन्य सड़कों से जाय। कार्यक्रम स्थल की और आने वाली सड़कों का कम से कम उपयोग करें।
ये है रूट
- रांची शहर की ओर आने वाली सड़कों से कार्यक्रम में भाग लेने वाली वाहनों को छोड़कर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहन का कार्यकम स्थल/मार्गों में प्रवेश वर्जित रहेगा (आकस्मिक सेवा की वाहनों को छोड़कर)।
- ओल्ड हाई कोर्ट गेट घाघरा रोड- सदाबाहर चौक तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों एवं बसों का का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- नामकुम चौक से सदाबहार चौक-खरसिदाग ओ०पी० तक सभी प्रकार की वाहनों का प्रवेश विर्जित रहेगा।
- एयरपोर्ट रोड से कुटियातु चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- खरसिदाग ओ०पी० से एयरपोर्ट रोड की ओर आने वाली सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सभी सडकों पर भारी एवं समान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- वीवीआइपी/वीआईपी वाहन सदाबाहर चौक से सीधे खरसिदाग ओ०पी० की ओर जाने वाले मार्ग से कार्यक्रम स्थल जा सकेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj