Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

Horoscope Today : 29 सितंबर, 2024

मेष

यात्रा की योजना का योग बन रहा है। खुद के लिए समय निकालें। ऐसा दिन है जब काम का दबाव तो रहेगा परन्तु परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएं। थोड़ा आराम करें। अगर लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा नहीं उठाने दें।

मिथुन

धन को बचाने के प्रयास असफल हो सकते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति जल्द ही सुधरेगी। परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो अपने हितों को ही नुक़सान पहुंचाएंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क

घर की जरूरतों को देखते हुए जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकती हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।

सिंह

शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए पूरे आराम की ज़रूरत है। शरीर की थकावट मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।

कन्या

शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला

दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी। हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें। लक्ष्मी वास होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक

आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों।

धनु

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। शादीशुदा को बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढ़ाएंगे।

मकर

यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएं शुरू होंगी।

कुंभ

लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें। नशा से दूर रहें।

मीन

बड़े कारोबारियों को बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरूरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj