Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

Horoscope Today : 24 सितंबर, 2024

मेष

घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है।

वृष

घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे। सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन

दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। मन उत्साह से भरा होगा।

कर्क

कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। धन संबंधित फायदा होगा। काम की गति धीमी हो सकती है। परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है।

सिंह

जीवनसाथी की बेहतर सलाह से पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए।

कन्या

कोई जरूरी घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

तुला

मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

वृश्चिक

व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।

धनु

नौकरीपेशा के लिए दिन लाभकारी है। काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा।

मकर

सगे संबंधियों की आर्थिक मदद मिल सकती है। करियर में गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए सुबह के समय टहलना चाहिए। नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ टूर का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ

किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन

नौकरी पेशा को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj