Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 10 सितंबर, 2024

मेष

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा कोई खुशखबरी मिल सकती है। पुरानी बात पता चल सकती है, जिससे खुशनुमा महसूस करेंगे। शाम को दोस्तों या परिवार के साथ समय बीताकर थकान दूर होने का अनुभव करेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष

मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

मिथुन

एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमी के लिये दिन बढ़िया है। अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। कोई नया काम शुरू करने की भी सोच सकते है। छोटे उद्योग वाले लोगों को मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क

पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करें। नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा के रखें। आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह

पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या

कारोबार को बढ़ाने के लिये नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला

ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग जलन की भावना रख सकते हैं। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ति‍ मिलेगी।

वृश्चिक

जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ मन मुताबिक होगा।

धनु

कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। सुबह योग करें। खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।

मकर

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ पिकनिक आदि का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है। दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।

कुंभ

कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन

मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद पर्याप्त समय ना मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। अविवाहित की किस्मत चमक सकती है। थकान बढ़ सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj