हरितालिका तीज का नहाय-खाय आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Uncategorized
Spread the love

मां पार्वती ने किया था सबसे पहले व्रत

रांची। हरितालिका तीज का नहाय-खाय आज यानी शुक्रवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया को सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज व्रत रखती हैं। इस साल 6 सितंबर 2024 शुक्रवार के दिन हरितालिका तीज व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत निर्जला होता है।

सुहागिन आज रहेंगी निर्जला उपवास पर

हरितालिका तीज महाव्रत का नहाय-खाय आज है। सुहागिन महिलाएं शुक्रवार को अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास रखेंगी। तीज की खरीदारी से राजधानी रांची के बाजार गुलजार रहे। इसको लेकर कपड़े और जेवर की दुकानों में महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी। इस दिन प्रत्येक पहर में भगवान शिव का पूजन तथा आरती की जाती है और घी, दही, शक्कर, दूध और शहद मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है।

तीज पर जेवर पहनने की भी रही है परंपरा

हरितालिका तीज के अवसर पर नये कपड़े के साथ सोने या कुंदन की ज्वेलरी पहनना एक परंपरा होती है। अपर बाजार, फिरायालाल, लालपुर, कोकर, बूटी मोड, बरियातू की ज्वेलर्स दुकानों में भारी भीड़ देखी गयी।

क्या कहते हैं पंडित बाबा रामदेव

पंडित बाबा रामदेव बताते हैं कि यह व्रत भाद्र मास की तृतीया तिथि के साथ चतुर्थी तिथि के मिलने पर मनाया जाता है। तृतीय तिथि होने के कारण इसे तीज नाम पड़ा। ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती के पिता हिमवान भगवान विष्णु के साथ पार्वती की शादी करना चाहते थे। यह माता पार्वती को पसंद नहीं था। इसीलिए माता पार्वती की सखियां उन्हें भगाकर जंगल में लेकर चली गयीं। इसीलिए, इस व्रत का हरितालिका नाम पड़ा। चूकि, माता पार्वती ने कुंवारी अवस्था में इस व्रत को किया था। इसीलिए, इसे कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर के लिए करती हैं।

मां पार्वती ने सबसे पहले किया था व्रत

शिवपुराण के अनुसार, इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने वाले की रक्षा स्वयं भगवान शिव करते हैं। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में रखा जाता है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए 107 जन्म लिये। उनके कठोर तप के कारण 108वें जन्म में भोले बाबा ने पार्वती जी को अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया।

हरतालिका तीज 2024 दिन का चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य मुहूर्त: सुबह में 06:02 बजे से 07:36 बजे तक

लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह में 07:36 बजे से 09:10 बजे तक

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह में 09:10 बजे से 10:45 बजे तक

शुभ-उत्तम मुहूर्त: दोपहर में 12:19 बजे से 01:53 बजे तक

चर-सामान्य मुहूर्त: शाम में 05:02 बजे से 06:36 बजे तक

8:20 am, September 5, 2024

हरतालिका तीज 2024 का शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12:21 बजे से लेकर 6 सितंबर को दोपहर 3:01 बजे तक है। इसलिए उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर शुक्रवार को रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *