गिरिडीह। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, गिरिडीह शाखा परिसर में आधुनिक रक्त अधिकोष भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह भवन समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसके महत्व की आवश्यकता भविष्य में और भी बढ़ने वाली है।
राज्यपाल ने इस परियोजना को समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिस तरह से यह संस्था वर्षों से समर्पण भाव से लोगों की सेवा करती आई है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी यह संस्था इसी निष्ठा से जनसेवा का कार्य करती रहेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj