
- राज्य की आर्थिक प्रगति में सहायक बताया
- एक ही छत के नीचे मिल रहे हजारों उत्पाद
- महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए विशेष हैंगर
रांची। झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेयर ‘एक्सपो उत्सव-2024’ का आगाज रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार ने 26 सितंबर को किया। राज्यपाल ने उद्घाटन के बाद विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। वहां प्रदर्शित वस्तु और सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस आयोजन को राज्य की आर्थिक प्रगति में सहायक बताया। कहा कि यह मंच युवा उद्यमियों और व्यवसायियों के लिए अपनी प्रतिभा ण्चं नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
जेसीआई रांची के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने स्टॉल धारकों, सहभागियों का आभार जताया। कहा कि एक्सपो उत्सव हर साल और अधिक भव्यता से आयोजित हो रहा है। इसकी सफलता में सभी सहयोगी और सदस्यों का बड़ा योगदान है। इस साल हम एक्सपो को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, जहां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
चीफ को-ऑर्डिनेटर श्याम अनुराग ने बताया कि एक्सपो में विभिन्न देशों और राज्यों के 350 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां से सुई से लेकर कार तक हर प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह कंज्यूमर फेयर न सिर्फ खरीदारी का स्थान है, बल्कि उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच भी है। यहां हर वर्ग के लिए मनोरंजन, शॉपिंग और लाजवाब खाने-पीने का खास ख्याल रखा गया है।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मैं वर्षों से एक्सपो और जेसीआई से जुड़ा हूं। इस आयोजन को इतनी भव्यता से होते देखना गर्व की बात है। युवा उद्यमियों और आयोजकों की मेहनत से यह आयोजन हर साल नए आयाम स्थापित कर रहा है।

एक्सपो उत्सव 2024 में फनगोला एम्यूजमेंट पार्क, पिंक हैंगर, फूड ज़ोन और फर्नीचर ज़ोन सहित कई खास आकर्षण हैं।। अगले 6 दिनों में डांस, पेंटिंग, योगा, फैशन शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो और वॉइस ऑफ एक्सपो का आयोजन होगा। यह सभी उम्र के लोगों के लिए खास मनोरंजन लेकर आएंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj