बीएयू परिसर में दुर्गा पूजा की स्‍वर्ण जयंती, होगा भव्य आयोजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • नयी पूजा समिति बनी, डॉ अरविंद कुमार सिंह बने अध्‍यक्ष

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में दुर्गा पूजा की स्वर्ण जयंती वर्ष इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी। डॉ अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में 1 सितंबर को विश्वविद्यालय के दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा समिति की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

वर्ष, 1975 में विश्वविद्यालय परिसर में दुर्गा पूजा की शुरुआत करने वाले संस्थापकों को प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं माता की चुनरी देकर सम्मानित भी किया जाएगा। कोषाध्यक्ष दीपू उपाध्याय ने वर्ष 2023 के आयोजन के खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया। संचालन अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने किया।

वर्ष, 1975 में रांची कृषि महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों- डॉ डीके झा, प्रो एनसी दास, डॉ डीके गांगुली, एके मुखर्जी, डॉ एसएसपी वर्मा, एसएन दास, डॉ पीसी अग्रवाल, नारायण चन्द्र चक्रवर्ती, एमके चक्रवर्ती, अजीत चटर्जी, अदीप कुमार सिंह आदि लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में दुर्गा पूजा की शुरुआत की थी। यहां बांग्ला परंपरा से दुर्गा पूजा होती है। पुजारी अर्चक भी बंगाली ही रहते हैं।

सप्तमी, अष्टमी और नवमी को सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोग भंडारा का आयोजन होगा। परिसर के बच्चों, महिलाओं एवं प्रोफेशनल ग्रुप द्वारा भक्ति संगीत एवं माता के जागरण का भी आयोजन किया जाएगा।

स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के आयोजन के लिए नयी समिति के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डीके रूसिया, महासचिव डॉ राकेश कुमार, सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह, सहसचिव भोगेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष दीपू उपाध्याय और सह कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह चुने गये। भव्य आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए कई टीमें भी गठित की गईं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj