एक्सपो उत्सव : मिडनाइट बाजार में खरीदारी के साथ झूमे लोग

झारखंड
Spread the love

  • सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आ सकते हैं लोग

रांची। जेसीआई रांची के तत्‍वावधान में रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे एक्सपो उत्सव-2024 में शनिवार को मिडनाइट बाजार लगा। इसमें लोगों ने देर रात तक जमकर खरीदारी की। विभिन्‍न कार्यक्रमों का आनंद लिया। बच्चों के लिए तैयार की गई वॉल ऑफ क्रिएशन में बच्चे ने अपने पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर्स को ड्रॉ और पेंट किया।

डॉग शो में 30 से अधिक नस्लों के कुत्ते प्रदर्शित किए गए, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना। विदेशी स्टॉल्स में थाईलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, और तुर्की के उत्पाद खास आकर्षण का केंद्र बने। तुर्की की मिठाई बकलावा, थाईलैंड के फुटवियर, ईरान के कालीन, और अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स लोगों की खास पसंद बन रहे हैं।

फर्नीचर जोन में विभिन्न प्रकार के अनूठे डिज़ाइनों के फर्नीचर ने लोगों का ध्यान खींचा। खाद्य क्षेत्र में लोग अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आए।

हेल्दी बेबी एंड मॉम शो के परिणाम घोषित किए गए। इसमें 0-1 वर्ष आयु वर्ग में तनिश अरोड़ा, 1-2 वर्ष में समीक्ष टेकरीवाल और 2-3 वर्ष में अद्विका अग्रवाल विजेता बने।

रविवार को पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता (एक्सपो ढिनाक ढिन ढा) का आयोजन किया गया है। ये प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में खास उत्साह पैदा कर रही हैं। एक्सपो के आयोजकों ने बताया कि लोगों को हर दिन कुछ नया देखने और करने को मिल रहा है। इससे रांचीवासियों के लिए यह उत्सव और भी खास बन रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj