निष्‍कासित सदस्‍यों की एनएसयूआई में होगी वापसी

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • अनुशासन समिति ने संगठन के प्रदेश अध्‍यक्ष को दिया निर्देश

रांची। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अनुशासन समिति की बैठक शनिवार को हुई। इसमें कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ सांसद कालीचरण मुंडा, अनादि ब्रह्म, शमशेर आलम, अमूल्य नीरज खलको उपस्थित थे। पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष केशव महतो कमलेश भी कुछ समय के लिए मौजूद थे।

मौके पर रामगढ़ और गिरिडीह जिले के जमुआ में आपस में हुए विवाद पर चर्चा हुई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, धनबाद के पुराने आवेदन पर भी चर्चा हुई। सभी ने एकमत से कहा कि जहां-जहां विवाद है, वहां के नेताओं को बुलाकर पहले बात की जाए। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

एनएसयूआई के कुछ सदस्यों को असंवैधानिक तरीके से निष्कासित कर दिया गया था। अनुशासन समिति ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वैसे सदस्यों को अभिलंव पार्टी में वापस लि‍या जाए।

समिति ने प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने पर केशव महतो कमलेश, सांसद निर्वाचित हुए कालीचरण मुंडा और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बने शमशेर आलम को बधाई दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *