
रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि)दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण पुनदाग में रविवार को किया गया। स्व. दुर्गा देवी की स्मृति में उनके पति मुरलीधर प्रसाद और श्री कृष्ण परिवार के सदस्यों के सौजन्य से इसे बांटा गया।
संस्था के अन्नापूर्णा भंडारे के संयोजक विशाल जालान, सह संयोजक ओमप्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार, बिष्णु सोनी की देखरेख में संस्था के वरिष्ठ सदस्य पुर्णमल सर्राफ ने वितरण कार्य शुरू किया। भंडारे का प्रसाद 900 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। प्रसाद में आलु काबुली चना का छोला, भटुरा, केसरिया खीर, वेजिटेबल पुलाव एवं चिप्स शामिल थे।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विशाल जालान, पुर्णमल सर्राफ, ओमप्रकाश सरावगी, नन्द किशोर चौधरी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मनीष सोनी, बिष्णु सोनी, चन्द्रदीप साहु, धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहु, महेश वर्मा सहित महिला मंडल की सुनीता अग्रवाल, उर्मिला पाडिया, अमिता जालान, रेखा पोद्दार भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj