कोल इंडिया के निदेशक ने सीसीएल की मगध परियोजना के व्यू प्‍वाइंट खनन का लिया जायजा

झारखंड
Spread the love

  • मुकेश अग्रवाल ने खदान में पहुंचकर गतिविधियों का किया अवलोकन

चतरा। कोल इंडिया के निदेशक (वित्त) मुक्रेश अग्रवाल ने सीसीएल की महत्वकांक्षी मगध परियोजना का दौरा किया। यह उनका पहला दौरा है। उनके साथ सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा एवं महाप्रबंधक (वित्त) सुशील कुमार सिन्हा भी थे।

श्री अग्रवाल ने मगध परियोजना कार्यालय के प्रांगण स्थित अवंतिका गेस्ट हाउस पहुंचे। यहा उनका मगध-संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेंद्र नाथ, परियोजन पदाधिकारी सदाला सत्यानारायणा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

श्री अग्रवाल ने अपने दौरे का दौरान परियोजना के व्यू प्‍वाइंट खनन गतिविधियों का जायजा लिया। खदान संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर महाप्रबंधक के साथ चर्चा की। उन्होंने उत्पादन व डिस्पैच सम्बन्धी गतिविधियों और खदान की विस्तार योजना का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ संवाद किया।

महाप्रबंधक नृपेंद्र नाथ ने कोल इंडिया के निदेशक (वित्त) को परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। परियोजना रिपोर्ट की जानकारी दी। श्री ने पौधरोपण भी किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *