बना डीप डिप्रेशन, झारखंड सहित इन राज्‍यों में आज बहुत भारी बारिश

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर डीप डिप्रेशन बना हुआ है। इसका असर झारखंड सहित देश के कई राज्‍यों में आज यानी 14 सितंबर को देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कई जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया। यह डीप डिप्रेशन में में बदल गया। आज 5.30 बजे बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर, कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 90 किमी उत्तर पूर्व और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से 100 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व के पास केंद्रित था।

आज शाम तक इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और डीप डिप्रेशन की तीव्रता को बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद, यह अगले 48 घंटों के दौरान डिप्रेशन के रूप में गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में आगे बढ़ेगा। कोलकाता में डॉपलर मौसम रडार द्वारा इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विभाग के अनुसार इसकी वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर लोगों को सावधान किया गया है।

झारखंड के धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची जिलों में कुछ जगहों पर कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj