संजय यादव
देवघर। समान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में जिले में 44 केन्द्रों पर रविवार को तीन पालियों में हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए दंडाधिकारी सह केन्द्र ऑबजर्वर, पुलिस पदाधिकारी के अलावा जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। यह जानकारी उपायुक्त विशाल सागर ने मीडिया को दी।
उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्ट्रॉंग रूम में 24×7 सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहां सीसीटीवी के अलावा दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। बिना अनुमति के कोई अंदर प्रवेश नहीं कर सकता है। परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों के सुविधा के लिए बायोमैट्रिक मशीन व फ्रिसिंग की सुविधा सुनिश्चित की गयी थी।
सभी परीक्षा केन्द्रों पर नेटवर्क जेमर की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी थी। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj