ऑटो और लूना में टक्‍कर, युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क स्थित चोरांटी पहाड़ के पास एक लूना और ऑटो की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। लूना चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सोमवार दोपहर की है। कांडी पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव भेज दी। घायल 20 वर्षीय युवक सतीश कुमार पासवान अपने घर मझिआंव थाना के कुन्दरहे से अपनी लूना से कांडी आ रहा था।

कांडी की ओर से ऑटो लमारी की ओर तेज गति से जा रहा थी। चोरांटी पहाड़ के पास आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें लूना सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो पर सवार राजा घटहुआँ गांव की एक महिला फुलवा कुंवर को भी पैर में चोट लगी है। ऑटो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो में लगभग एक दर्जन लोग बैठे थे, जो दुर्घटना के बाद अपने-अपने गंतव्य की ओर चले गए। कुछ लोगों को चोट लगने की सूचना है।

घटना की सूचना पाकर कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम घटना स्थल पर पहुंचे। घायल युवक को इलाज के लिए एम्बुलेंस नही मिलने पर ऑटो से मझिआंव भेजे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj