जेसीआई रांची ने भूमि पूजन के साथ रखी एक्सपो उत्सव की नींव

झारखंड
Spread the love

रांची। उपभोक्ता फेयर एक्सपो उत्सव-2024 का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। भूमि पूजन चीफ को-ऑर्डिनेटर श्याम अनुराग और उनकी पत्नी ने किया। एक्सपो उत्सव 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में होगा। इस बार एक्सपो का 27वां संस्करण है। खास बात यह है कि इस बार पहली बार यह 7 दिनों तक चलेगा।

इस वर्ष 350 से अधिक स्टॉलधारक देश-विदेश से इस उपभोक्ता फेयर में भाग लेंगे। अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि इस साल हम ‘फनगोला’ के रूप में बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क लेकर आ रहे। शनिवार की रात खास होगी। इस दिन ‘मिडनाइट बाजार’ एक्सपो परिसर में होगा। एक्‍सपो मध्य रात्रि तक खुला रहेगा। ग्राहक शॉपिंग का ज्यादा आनंद ले सकेंगे।

मीडिया प्रभारी प्रतीक जैन ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में होम डेकोर, रियल एस्टेट, ऑटो ज़ोन, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लेडीज कॉर्नर, फर्नीचर जोन, स्टार्टअप बाजार और फूड कोर्ट जैसे कई आकर्षक सेक्शन भी होंगे।

एक्सपो चीफ को-ऑर्डिनेटर श्याम अनुराग ने बताया कि इस साल एक्सपो में सभी सातों दिन नया और खास रहेगा। फैशन शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, पेंटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियागिता और एक्सपो ट्रेज़र हंट सहित अन्य रोमांचक इवेंट्स आयोजि‍त किये जाएंगे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नवीन गरोड़िया एवं चिराग गोयल थे। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष और सभी सदस्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj