करम पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्‍यमंत्री लाखों बहनों को देंगे उपहार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दूसरी किस्त का होगा हस्तांतरण

रांची। बोकारो स्थित लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करम पर्व की पूर्व संध्या पर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाता में दूसरी किस्त का हस्तांतरण करेंगे। इससे पहले विभिन्न चरणों में पहली किस्त का हस्तांतरण मुख्यमंत्री कर चुके हैं। योजना का लाभ देने के लिए अबतक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। 45,36,597 महिलाएं सम्मान राशि से अबतक आच्छादित हुईं हैं। हर महीने की 15 तारीख तक हर बहन के खाते में सम्मान राशि भेजने का आदेश मुख्यमंत्री दे चुके हैं।

18 से 50 वर्ष की बहनों को लाभ

मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के उपरांत अब राज्य की 18 से 20 वर्ष की बेटियों को भी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। जल्द इन्हें भी सम्मान राशि प्राप्त होने लगेगी। मालूम हो कि इससे पहले तक 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रावधान था।

ऐसे बढ़ रहा योजना का कारवां

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन लेना 3 अगस्त, 2024 से प्रारंभ हुआ। ऑनलाइन आवेदन जमा करने में आ रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने दूर कर 4 अगस्त, 2024 को ऑफ लाइन आवेदन लेने का आदेश दिया। 18 अगस्त को पहली बार योजना के तहत पाकुड़ की 80 हजार से अधिक, 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल के लातेहार, मेदिनीनगर और गढ़वा की 2.50 लाख से अधिक, 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर के रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिला की 13 लाख 94 हजार से अधिक, 27 अगस्त को संताल परगना के देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, दुमका और जामताड़ा की 07 लाख 32 हजार से अधिक, 28 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां की 07 लाख 32 हजार से अधिक, 04 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की 07 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में 70 करोड़ 50 लाख का हस्तांतरण किया गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *