प्रशांत अंबष्ठ
गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग स्थित हवाई अड्डे में पेड़ से रस्सी के सहारे एक लाश लटकी हुई मिली। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पूर्व मुखिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हवाई अड्डा में बड़ी संख्या में लोग सुबह में मॉर्निंग वॉक और योगा करने के लिए आते हैं। उन्हीं में से एक नीम का दातुन तोड़ने के लिए जंगल में गया। वहां पहुंचने के बाद उसने पेड़ से लटकी सड़ी गली लाश देखी।
वह इस संबंध में स्वांग दक्षिणी के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने कहा वह भी रोज की तरह योगा करने आते हैं। यहां पर दर्जनों लोग टहलने आते हैं। उन्हीं में से एक ने बताया कि रस्सी के सहारे एक लाश लटकी हुई है। इस संबंध में उन्होंने गोमिया थाना को भी सूचना दी है।
अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।