- नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एसके जहागीरदार ने मुलाकात की
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एसके जहागीरदार ने 12 सितंबर को मुलाकात की। भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) राज्य में ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार एवं नाबार्ड के बीच जल्द एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के साथ उनकी विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से श्री जहागीरदार ने कहा कि एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद नाबार्ड द्वारा प्राथमिकता के साथ राज्य में ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराया जा सकेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘नाबार्ड इन झारखंड’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में नाबार्ड द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों का पूर्ण ब्यौरा समाहित है। मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड के महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj