विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत भवन में जन शिक्षण संस्थान (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार) ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों के बीच मंगलवार को प्रमाण पत्र वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा, प्रभारी निदेशक जेएसएस, गढ़वा प्रशांत कुमार मिश्रा व मिशन स्वालंबन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रवि कुमार उपस्थित थे।

अतिथियों ने सभी लाभुकों के बीच प्रमाणपत्र वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक अनुराधा ने किया। कार्यक्रम में प्रियंका कुमारी, पुष्पा कुमारी, पूजा देवी, प्रियंका कुमारी, पिंकी देवी, दिव्या कुमारी, सलोनी कुमारी के अलावे सत्र 2023–2024 के सहायक पोशाक निर्माता (सिलाई) एवं सहायक हाथ की कढ़ाई बैच के सभी लाभुक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj