Corona Update : झारखंड में मिले 185 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में 20 नवंबर की रात 9 बजे तक 185 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 74 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 7 हजार 157 पॉजिटिव केस और 2,584 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 3 हजार 624 लोग ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 189 लोग ठीक हुए।

ये जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 74, बोकारो से 8, देवघर से 13, धनबाद से 17, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 25, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 2, हजारीबाग से 2, जामताड़ा से 8, खूंटी से 2, लातेहार से 1, लोहरदगा से 2, पलामू से 7, रामगढ़ से 8, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 5 मरीज मिले।

2 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 20 नवंबर को 2 मरीजों की मौत हो गई। धनबाद के 1 और गुमला के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 939 हो गई।