धनबाद सिवरेज के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक देगा 1300 करोड़

झारखंड
Spread the love

  • अमृत योजना से मिलेंगे 550 करोड़ रुपये
  • बैंक अधिकारी नगर विकास सचिव से मिले

रांची। झारखंड के नगरीय विकास के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ऋण प्रदान कर रहा है। इसके तहत धनबाद सिवरेज फेज 2 के लिए एडीबी ने 1300 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है। साथ ही, एडीबी की सहायता से राज्य में लगभग 800 करोड़ से अधिक की पेयजलापूर्ति की योजनाओं पर काम चल रहा है। इस परियोजनाओं की प्रगति पर विचार विमर्श के लिए एडीबी की टीम ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से 11 सितंबर को मि‍ले।

प्रधान सचिव ने जुडको के अधिकारियों को परियोजना पर जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिवरेज लाइन बन जाने से धनबाद की सड़कें गलियां और मुहल्ले स्वच्छ रहेंगे। प्रदूषण पर नियंत्रण लगेगा। धनबाद सिवरेज परियोजना के लिए 2195 करोड़ व्यय की अनुमति दी गयी है, जिसमें 1300 करोड़ रुपये एडीबी लोन देगा। अमृत योजना से 550 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि शेष राशि राज्य सरकार देगी।

इसी तरह एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से हुसैनाबाद, झुमरीतिलैया, मेदिनीनगर और रांची फेज 2 ए के तहत शहरी पेयजलापूर्ति की योजनाओं पर काम चल रहा है। इसकी लागत लगभग 800 करोड़ रुपये होगी। एडीबी की एक टीम ने पेयजलापूर्ति की इन योजनाओं की समीक्षा की। प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधान सचिव ने फिलीपींस मनीला से आयी एडीबी की अधिकारी मोमोका नीटा टाडा, विवेक विशाल एवं अन्य अधिकारियों का दोशाला ओढ़ाकर अभिनंदन किया। बैठक में सुडा डायरेक्टर अमित कुमार, जुडको के पीडीटी गोपालजी और डीपीडी उत्कर्ष मिश्र के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *