Jharkhand Weather : चलेगी लू, बारिश और वज्रपात भी, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में लू चलने लगी है। आने वाले 4 दिनों तक लू रहेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य के कुछ जिलों में दो दिन बारिश भी होगी। वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 19 अप्रैल, 2024 को दी।

तापमान में होगी वृद्धि

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं।

कल से रहेगी ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 20 अप्रैल को मुख्‍यत: आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। इसी तरह 21 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

22 अप्रैल को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 22 अप्रैल को राज्‍य के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में पड़ने की उम्‍मीद है।

23 अप्रैल को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 22 अप्रैल को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भाग में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, बोकारो जिले में पड़ने की उम्‍मीद है।

इन जिलों में चलेगी लू

राज्‍य में 20 से 22 अप्रैल तक कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है। इसका असर 20 और 21 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज जिले में पड़ने की संभावना है।

इसी तरह 22 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

यहां वज्रपात की आशंका

राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 23 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, बोकारो जिले में पड़ने की उम्‍मीद है।

लू में इसका रखें ख्‍याल

  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।
  • पर्याप्त पानी पिये। जितनी बार संभव हो पियें। भले ही प्यास नहीं लगी हो।
  • हल्के, हल्के रंग के डीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी या चप्पल का प्रयोग करें।
  • जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब बाहरी गतिविधियों से बचें।
  • यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।
  • शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।
  • उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें। वासी भोजन नहीं करें।
  • यदि आप बाहर काम करते हैं. तो टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक कपड़े का भी उपयोग करें।
  • पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें।
  • यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • ओ.आर.एस., घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • जानवरों को छाया में रखें। उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
  • अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या मनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
  • पंखें का प्रयोग करें। गीले कपडे पहने और बार-बार ठंडे पानी से खान करें।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8